कोरोना मुक्त हो रहा UP, 9 जिलों में एक भी केस नहीं , CM योगी ने दिए ये आदेश

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना पर ब्रेक लगता हुई दिख रहा है। बीते शुक्रवार को प्रदेश में कोविड-19 के 42 मामले आए है। जबकि 91 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ ही नौ जिले कोरोना से मुक्त हो गए हैं। ये जिले अलीगढ़, अमरोहा, बस्ती, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा और श्रावस्ती है। यहां एख भी कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं। जबकि 55 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी नया केस नहीं मिला है। शुक्रवार को प्रदेश में चार मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश के 20 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए हैं।

इनकी मार सही न जाए, योगी बाबा बड़े लड़ैया', चुनाव के लिए BJP का सॉन्ग,  देखें वीडियो - UP Assembly Election 2022 CM Yogi Adityanath BJP Song PM  Modi NTC - AajTak

मुख्यमंत्री योगी ने दिशा-निर्देश दिए हैं कि अवैध और डग्गामार ओवरलोड बसें जो उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर विभिन्न राज्यों की ओर जा रही हैं, परिवहन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए ऐसी बसों के संचालन को रोका जाए। वहीं, इनके परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जाए। ओवरलोडिंग के विरुद्ध कठोरता से कार्रवाई की जाए। 

सीएम योगी ने कहा, देश में अब तक 04 करोड़ 67 लाख 83 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। प्रदेश के 03 करोड़ 91 लाख से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। कोविड वैक्सीनेशन को और तेज करने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

LIVE TV