कोरोना के बीच जापान में फिर दिखा इस महामारी का कहर, मारी जाएंगी 18 लाख से ज्यादा मुर्गियां

दुनिया लगातार कोरोना वायरस का कहर झेल रही हैं वहीं इस बीच जापान में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। देश के चौथे प्रांत में भी यह पाया गया है। जापान के कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश के पोल्ट्री फार्मों में संक्रमण की लहर शुरु हो चुकी है। इसे चार साल पहले सबसे खराब महामारी बताया गया है।

कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी प्रांत में ह्युगाशहर में पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा की खोज हुई है। इसी के साथ मंत्रालय ने बताया कि इस बात से कोई आशंका नहीं है कि मुर्गियों या अंडे के खाने से मनुष्य बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है।

आपको बता दें कि जापान सरकार की इस नई कार्रवाई के चलते प्रकोप शुरु होने के बाद 18 लाख से अधिक मुर्गियों को मार दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पहले 2018 में भी बर्ड फ्लू सामने आया था। इसकी शुरुआत कागवा प्रांत से हुई थी और उस साल 91,000 मुर्गियों को मार दिया गया था।

LIVE TV