आगरा में रोज बढ़ रहे हैं कोरोना के केस संख्या बढ़कर हुई 526

आगरा में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का सिलसिला टूट नहीं रहा है। शनिवार की सुबह 25 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब तक जिले में 526 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को 22 कोरोना मरीज मिले।

कोरोना के केस

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण से साथ कोरोना से जंग जीतने की दर भी तेज है। शुक्रवार को चार और ठीक होकर घर चले गए। इन्हें खंदौली में रखा गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबिल ठीक करने वाले मैकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली है। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है।

यहां मिले संक्रमित
1.विष्णु कॉलोनी, शाहगंज में रिटायर्ड टीचर
आगरा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। सैंपल देने गए थे।

2.विनय नगर बोदला में गर्भवती
अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला पॉजिटिव आई। शाहगंज की निवासी है। बुखार आने पर कोरोना की जांचकराई गई थी।

3. हसनपुर, खंदौली में चार बच्चों सहित पांच
एक ही परिवार के पांच लोग मिले हैं। इसका मुखिया एक पहले मिल चुका। नए मरीजों में पांच, छह, सात औरआठ साल के बच्चे। 34 साल की महिला संक्रमित मिली है।

4. बेलनगंज में 19 वर्षीय युवक
तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को बताया था। उसकी सलाह पर सैंपल दिया। रिपोर्ट आई तो संक्रमित मिला। क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।

 

LIVE TV