चीन में है मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात, चीन से सटे इन देशों ने की अपनी सीमाएं सील

नई दिल्ली।  कोरोनावायरस का कहर अब चीन के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में साफ दिखाई देने लगा है। रूस ने इसी वायरस के दर लगती हुए सीमीएं बंद कर दी हैं। ब्रिटेन, जापान समेत अन्य देशों ने चीन से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कराना शुरू कर दिया है या साफ कहे तो अपने नागरिकों को उस देश से बुलाना शुरू कर दिया है।

कोरोनावायरस

थाईलैंड में छह और मामलों की पुष्टि
भारत साथ-साथ अब और भी अन्य देशों में कोरोनालायरस से जुड़े मामले सामने आने लगे हैं। अब थाईलैंड में भी 14 मरीजों के होने की पुष्टि हो गई है। लेकिन माना जा रहा है कि वहां के प्रधानमंत्री ने स्थिति को अपने काबू में कर लिया है।

निर्भया के दोषी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला…

संदिग्ध मरीजों के साथ उड़ान भरने से इनकार
जापान के नागोया स्थित चुबू सेंटएअर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पपर मंगलवार को जबर्दस्त हंगामा हुआ। 16 वुहान निवासी यात्रियों को एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ से वेक्सीन लगवाते देखकर चीन के ही शंघाई जा रहे यात्रियों ने उनके साथ उड़ान भरने से मना कर दिया। शंघाई के करीब 70 यात्रियों ने एयरलाइन से मांग की कि इन 16 वुहान निवासियों को विमान में न चढ़ने दिया जाए। इसके नतीजतन महज 2 घंटे की उड़ान 5 घंटे लेट हो गई।

LIVE TV