कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में किया गया एडमिट

बॉलीवुड के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl उन्हें हार्ट अटैक आया हैl रेमो डिसूजा के प्रशंसकों के लिए एक शॉकिंग खबर आ रही हैl रेमो को हाल ही में हार्ट अटैक आया हैl इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl I

रेमो डिसूजा की आयु 46 वर्ष है और उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा हैl खबरों के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी तबीयत ठीक हैl उनकी पत्नी रिजेल डिसूजा हॉस्पिटल में उनके साथ हैl इस जोड़े को दो बेटे हैंl

रेमो डिसूजा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैl इसके अलावा वह कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी कर चुके हैl उनकी पिछली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ थीl इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की अहम भूमिका थीl रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैंl रेमो की फिल्मों को काफी पसंद किया गया हैl रेमो कोरियोग्राफी में माइकल जैक्सन को पसंद करते थेl

रेमो डिसूजा ने टेलीविजन डेब्यू डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से किया थाl उनके अलावा यह शो टेरेंस लुईस और गीता कपूर जज कर रहे थेl इसके बाद वह ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए’ और ‘डांस प्लस’ में भी बतौर जज नजर आए थेl अभी हाल ही में वह ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के मंच पर भी नजर आए थेl उन्होंने एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया हैl रेमो डिसूजा के फैंस और प्रशंसक लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैंl सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैl

LIVE TV