कन्नौज की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत 7 लोग घायल

दिलीप वर्मा

कन्नौज। यहां के छिबरामऊ की कांशीराम कॉलोनी में तेज धामके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके में तीसरे खंड के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि कॉलोनी के इस खंड में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। इस हादसे में एक महिला सहित 7 लोग घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LIVE TV