कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटीलॉस एंजेलिस| कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के लॉस एंजिलिस कैंपस में बुधवार को गोलीबारी हुई है| इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसके चलते यूनिवर्सिटी कैंपस दो घंटे तक बंद भी रहा| संस्थान के परिसर को फिर से खोल दिया गया है।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय की घटना

लॉस एंजिलिस पुलिस प्रमुख चार्ली बेक ने परिसर को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है| उन्होनें कहा कि कैंपस के अंदर हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है| इन्हें गोली लगी थी। मौके से एक बंदूक भी बरामद की गई है। बेक ने मृतकों की पहचान की तत्काल पुष्टि से इनकार किया और कहा कि मारे गए दोनों लोग पुरुष थे।

बेक ने कहा, ‘हत्या या आत्महत्या की यह घटना इंजीनियरिंग संकाय में हुई। हमें सुबूत मिले हैं कि वहां एक सुसाइड नोट हो सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं मिला है’।

इससे पहले पुलिस के प्रवक्ता टोनी आईएम ने एएफपी को बताया था कि गोलीबारी बोएल्टर हाल में सुबह दस बजे से कुछ पहले हुई। बोलस्टर हाल इंजीनियरिंग स्कूल का हिस्सा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिन के सारी कक्षाएं रद्द करते हुए परिसर को दोबारा खोलने के आदेश दे दिए हैं|

 

LIVE TV