कोर्ट और आपसी सहमति से होगा राम मंदिर का निर्माण : स्वाती सिंह

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने बहुप्रतीक्षित और विवादित राम मंदिर मामले पर खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मामला कोर्ट के आदेश और आपसी सहमति से ही निपटेगा।

वहीं राज्य की कानून व्यवस्था पर स्वाति सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है और हमारी सरकार लगातार इस पर नजर बनाये हुए है। साथ ही मंदसौर में किसानो पर गोली चलाये जाने के वाले सवाल पर मंत्री कतराती नजर आई। उन्होंने  इस मामले में कहा कि ये दूसरे प्रदेश का मामला है और मै अयोध्या दर्शन करने आई हूं। संवाददाता- राजेंद्र सोनी

LIVE TV