‘कैप्टन कूल’ हुए ‘कैप्टन हॉट’! CSK के गेंदबाज़ पर इस वजह से हुए गुस्सा…

कैप्टन कूल का नाम आते ही धोनी का नाम याद आता है| धोनी अपनी कूलनेस के लिए मशहूर हैं| चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हमेशा कूल ही नज़र आते हैं|

बहुत कम ही ऐसा होता है जब धोनी के चेहरे पर गुस्सा नजर आए| कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दर्शकों ने उनके धैर्य को देखा है| लेकिन, शनिवार को खेले गए आईपीएल के एक मैच में धोनी मैदान पर गुस्से में दिखे|

आईपीएल के 12वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शनिवार को हुए मैच में कप्तान धोनी अपने गेंदबाज दीपक चाहर पर बरसते नजर आए| दरअसल, पंजाब की टीम 18 ओवर में 122 रन बनाकर खेल रही थी| उन्हें चेन्नई को हराने के लिए 12 गेंद में 39 रन की जरूरत थी और मैदान पर आईपीएल के 2 विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान और डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे थे|

जब सुपरस्टार आमिर मेट सुपरस्टार चिरंजीवी !

इस दौरान धोनी ने 19वां ओवर फेंकने के लिए गेंद दीपक चाहर के हाथ में थमाई| दीपक ने पहली गेंद बीमर डाली और वो नो बॉल हो गई| इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद भी बीमर डाली और उसे भी अंपायर ने नो बॉल करार दिया| जिसके बाद धोनी को गुस्सा आ गया| धोनी गेंदबाज दीपक के पास आए और उन्हें कुछ कहते दिखे| हालांकि, कैमरे में आवाज रिकॉर्ड नहीं हो पाई| लेकिन उनके तेवर गुस्से वाले थे|

रिप्ले में देखा गया कि धोनी चाहर को कुछ सलाह दे रहे थे, लेकिन उनका स्वभाव चिड़चिड़ापन वाला था| धोनी और दीपक के बातचीत वाले पल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| दीपक ने इस ओवर में 8 गेंद डाली और कुल 13 रन दिए| वहीं, उन्होंने पूरे मैच में 4 ओवर डाले जिसमें 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया|

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हरा दिया| इसी के साथ चेन्नई एक बार फिर प्वॉइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई| चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे| इसके बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 138 रनों तक ही सीमित कर दिया|

LIVE TV