केजरीवाल-“भाजपा सफल नहीं होने दे रही आॅड – ईवन फाॅर्मूला”

Arvind-kejriwal-leader-hd-nice-wallpaper-free-dolwnload_570ea9c253cd1एजेंसी/नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में लागू आॅड – ईवन फाॅर्मूले को फेल करने में लगी है। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा है कि भाजपा यह अपील कर रही है कि कोई भी आॅड – ईवन फाॅर्मूले को न माने। दरअसल वे भाजपा के सांसद विजय गोयल के ट्विट पर रिट्विट कर रहे थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता पर भरोसा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आॅड – ईवन का दूसरा चरण 16 अप्रैल से लागू हो गया। आॅड इवन फाॅर्मूले को 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। दिल्ली की राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आॅड – ईवन फाॅर्मूला इस बार काफी सफल माना जा रहा है। हालत ये हैं कि लोग अपने वाहनों से जाने की बजाय मैट्रो रेल से जा रहे हैं।

मगर मैट्रो को तैयार नहीं किया जा सका। मैट्रो में तकनीकी खराबी रही। जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई हालांकि श्री रामनवमी का अवकाश होने से कम ही लोगों ने शुक्रवार को मैट्रो में सफर किया। मैट्रो के शाहदरा स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ नज़र आ रही है। लोग मैट्रो का सफर कर आॅड ईवन फाॅर्मूले को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। 

LIVE TV