केजरीवाल बोले- हम नहीं लेना चाहते कांग्रेस का कचरा, वरना शाम तक पार्टी में होंगे 25 विधायक और 2-3 सांसद

पंजाब पहुंचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हम कांग्रेस का कचरा नहीं लेना चाहते वरना शाम तक कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद आम आदमी पार्टी में होते।

केजरीवाल ने कहा कि हर पार्टी में ऐसा होता है। जिसको टिकट नहीं मिलता वह नाराज हो जाता है। कुछ को मनाने की कोशिश होती है। कुछ लोग मान जाते हैं और कुछ नाराज होकर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। कांग्रेस में भी बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं। लेकिन हम उनका कचरा लेना नहीं चाहते हैं। अगर हम उनका कचरा लेना चालू कर दें तो मैं(अरविंद केजरीवाल) चैलेंज कर रहा हूं कि शाम तक कांग्रेस के 25 विधायक हमारी पार्टी में होंगे। कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में है। जो आप में आना चाहते हैं। लेकिन यह गंदी राजनीति है और हम इसमें पड़ना नहीं चाहते हैं।

LIVE TV