केंद्र सरकार का एतिहासिक फैसला, ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

केंद्र सरकार ने आज यानी मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन को यादगार बनाने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार अब प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाएगी। इस तरह से हमारे युवाओं को उनसे प्ररणा हमेशा मिलती रहेगी। सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले की जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी है। आपको बता दें कि इस बार नेताजी की 125वीं जंयती मनायी जानी है।

वहीं यदि बात करें संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना की तो उसके माध्यम से बताया गया कि, “नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए, भारत सरकार ने देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके 23 जनवरी को आने वाले जन्मदिवस को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। नेताजी ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई।”

LIVE TV