केंद्रीय मंत्री उमा भारती के घर पर तैनात सिपाही ने की आत्महत्या

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के आवास पर हेड कांस्टेबल की तैनात थी।

केंद्रीय मंत्री के आवास पहुंची पुलिस

घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की टीम सूचना मिलने ही जल संसाधन, नदी विकास और गंगा जीर्णोद्धार मंत्री उमा भारती के अकबर रोड स्थित आवास पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल बृजपाल दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में थे।

अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मौके से मृत हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर भी मिल गयी है। डीसीपी (नई दिल्ली) जतिन नरवाल ने बताया, “अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है”।

LIVE TV