केंद्रीय मंत्री के इस विवादित बयान पर भड़के उलेमा, भाजपा पर साधा निशाना…

 REPORTER – संजय पुंडीर

रुड़की – केंद्रीय मंत्री गिरिराज द्वारा विवादित बयान दिए जाने को लेकर मुस्लिम समाज के  लोगों में काफी रोष है। केंद्रीय मंत्री  गिरिराज ने दारुल उलूम देवबंद को आंतकवाद की गंगोत्री बताया है। विवादित बयान देने पर मुस्लिम धर्मगुरु व उलेमाओं ने इसकी घोर निंदा की है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज

उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज के इस विवादित बयान को दिल्ली में हुई भाजपा की करारी हार से बौखलाए हुए बताया है। दिल्ली में मिली करारी हार के बाद भाजपा  नेताओं का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। बौखलाहट में अनाप शनाप बयान देकर देश के भाईचारे में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। देवबंद दारुल उलूम में कई ऐसे लोग थे जिन्होंने देश के लिए शहादत दी है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को एक सिरे से नकार दिया है। चुनावी हार बर्दास्त नही हो रही है जिसके चलते ऐसे विवादित बयान दे रहे है।

अपने ही अपहरण का जाल बुनने वाला छात्र गिरफ्तार, सरकारी अनुदान पाने के लिए रची थी साजिश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने देवबंद के दारुल उलूम को आंतकवादी गंगोत्री बताया था। केंद्रीय मंत्री के इस विवादित बयान से मुस्लिम समाज के लोगों में भारी रोष है तो वही उलेमा इसे दिल्ली के चुनाव में मिली करारी शिकस्त से बौखलाए हुए बता रहे है।

 

 

LIVE TV