बारिश के लिए पहाड़ खड़े करेगा अरब

बीजिंग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) कम ऊंचाई की वजह से देश की स्थायी शुष्कता की समस्या को हल करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पर विचार किया है। इसके तहत वह देश में एक विशाल कृत्रिम पहाड़  का निर्माण कर सकता है।

कृत्रिम पहाड़

कृत्रिम पहाड़

संयुक्त अरब अमीरात गंभीरता से इस कृत्रिम पहाड़ के निर्माण के बारे में विचार कर रहा है जो हवा को ऊपर की ओर बल देगा। इससे बादल बनेंगे और बारिश होगी। हालांकि यह देश छोटे पैमाने पर टेराफोर्मिग ( वातावरण को संशोधित करने की एक काल्पनिक प्रक्रिया) से परिचित है।

इसने दुबई में कृत्रिम द्वीपों का निर्माण किया है, लेकिन पहाड़ का निर्माण एक अलग मामला है। यह दल फिलहाल उपयुक्त स्थान और पहाड़ के आकार के बारे में सोच रहा है। इसके अलावा इसका निर्माण आवश्यक तकनीक और धन पर भी निर्भर करता है।

अगर यह प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती है तो संभवत यह स्थायी रूप से क्षेत्रीय जलवायु बदलने वाली सबसे बड़ी परियोजना होगी। दुबई के प्रशासकों को लगता है कि कृत्रिम पहाड़ की मदद से बारिश की समस्या को खत्म किया जा सकता है। ये रिसर्च जरूर अभी शुरुआती स्तर पर है लेकिन तैयारी पूरी है। इस आईडिया पर‍ रिसर्च के लिए दुबई की ओर से चार लाख डॉलर खर्च भी किए जा चुके हैं, हालांकि ये कितना लंबा होगा और कहां बनेगा, इसे लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि बारिश के लिए पहाड़ अहम होते हैं। पहाड़ों से टकराने के बाद नम हवा ऊपर उठने के लिए मजबूर होती है और ठंडी होकर बादल में तब्दील हो जाती है और आखिर में बारिश की बूंदों के रूप में नीचे गिरती है।

LIVE TV