8 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने पर कृति ने पोस्ट की अनोखी तस्वीर
मुंबई। इंस्टाग्राम पर कृति सैनन के 8 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। अपनी इस उपलब्द्धि पर कृति सैनन काफी खुश है। कृति ने बहुत ही निराले अंदाज में अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया हैं।
कुछ घंटे पहले कृति से इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी देते हुए शुक्रिया अदा किया है। तस्वीर में कृति बिस्तर पर लेटी हुई हैं। तस्वीर में कृति ने अपने बगल में कपड़ों की मदद से 8M लिखा है।
यह भी पढ़ें: ये रही ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की पहले दिन की कमाई
कृति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। आज उनकी फिल्म बरेली की बर्फी का जूकबॉक्स लॉन्च हुआ है। फिल्म में उनके किरदार का नाम बिट्टी है।
फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की बिट्टी यूं तो छोटे से शहर से तालुख रखती हैं, लेकिन वह काफी बोल्ड हैं और बड़े-बड़े सपने संजोना बखूबी जानती हैं।
अपने किरदार पर कृति का कहना है कि, ‘धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है और इसे टाल देना चाहिए। मैं धूम्रपान नहीं करती, लेकिन हम जो मुद्दा यहां साबित करना चाहते हैं वह यह है कि जो लड़कियां धूम्रपान करती हैं और अपने शरीर पर टैटू या दूसरी तरह की कला की शौकीन हैं, वे चरित्र रहित नहीं होतीं। हमारे समाज में ‘अच्छी लड़कियों’ के प्रति सांचा काफी छोटा है। उस सांचे को व्यापक रूप से बढ़ा देना चाहिए या फिर उसे बदलने की आवश्यकता है।’
यह भी पढ़ें: जानिए, प्रसून जोशी की सेना में विद्या के अलावा और कौन-कौन है शामिल
उन्होंने कहा, ‘जब कोई लड़का मुंहफट होता है या धूम्रपान करता है, तो वह चरित्र रहित नहीं माना जाता है, लेकिन आप लड़कियों को बहुत तेजी से आंक लेते हैं। ऐसा छोटे शहरों में अधिक देखा जाता है। विवाह में भी, केवल लड़की से ही सभी प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। मैं वास्तव में इन सब में बदलाव लाना चाहती हूं।’
‘बरेली की बर्फी’ में पहली बार कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव एक साथ नजर आएंगे।
जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘बरेली की बर्फी’ 18 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी।