कुशीनगर में नागरिकता कानून पर जागरूकता को लेकर श्रम मंत्री ने शुरू किया अभियान

Report:- Pradeep Yadav/Kushinagar

नागरिकता संशोधन कानून के प्रति आमलोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को भाजपा ने जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री और पडरौना सदर सीट से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि CAA लोगों को जोड़ने के लिए बनाया गया है न कि तोड़ने के लिए. विपक्षी दल इस अधिनियम के बारे में अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं.

श्रम मंत्री

श्रम मंत्री ने CAA को लेकर जन जागरुकता अभियान की शुरुआत की.कुशीनगर के मुख्यालय पडरौना में स्थानीय ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ. इस बैठक के बाद प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाले जाने वाले जन जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की. उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि CAA लोगों को जोड़ने के लिए है न कि तोड़ने के लिए.

 मथुरा में देखने को मिली सत्ता की हनक, सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई का है मामला

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सम्बन्धित पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सोनिया गांधी ने प्रयास कर लिया कांग्रेस नहीं खड़ी हो पाई, राहुल गांधी का भी प्रयास असफल हो गया और अब प्रियंका जी लगी हैं. उनका भी प्रयास फेल होगा.

विपक्षी दलों द्वारा CAA के खिलाफ किए जा रहे प्रचार को देखते हुए भाजपा ने अपनी नई रणनीति के तहत आमलोगों के बीच सघन प्रचार अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है. पार्टी अपने प्रचार संसाधनों के जरिए आम जनता को CAA के प्रति जागरूक करेगी.

LIVE TV