मदमस्त और मनमौजी लालू की ”कुर्ता फाड़ होली’ में अबीर-गुलाल ही नहीं गोबर-कीचड़ का भी जमता था ‘रंग’

लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे उनकी ‘कुर्ताफाड़ होली’ की चर्चाएं आम थी। यह होली विशेष आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी। बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे राज्यों के नेताओं के बीच भी लालू की इस अनोखी होली के किस्से सुने जाते थे। लालू की कई पुरानी तस्वीरें उनकी इस ‘कुर्ताफाड़ होली’ की गवाह हैं। बदन पर फटा कुर्ता और रंगों में रंगा शरीर। यहां तक की गंजी भी बदन से उतरी हुई। आवास पर आए हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं का कुर्ता फाड़ते लालू। मदमस्त और मनमौजी। ये सारी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं जो लालू के ठेस देसीपन को बताते हैं। कहा जाता है कि लालू इस होली में अपने सारे विधायकों के कुर्ते फाड़ डालते थे।

 मदमस्त और मनमौजी लालू की ''कुर्ता फाड़ होली'

लालू के आवास पर होने वाली ‘कुर्ताफाड़ होली’ अद्भूत होती थी। हर तरफ नेताओं व कार्यकर्ताओं के कुर्ते फटे होते थे, बदन नंगे। लालू खुद ही अपने दरवाजे पर ढोल और मंजीरा लेकर गाने बैठ जाते थे। सुबह से ही होली के दिन लालू के आवास पर महफिल जम जाती थी। क्या नेता और क्या कार्यकर्ता सभी होली के रंगों में सरोबार होते थे।  मदमस्त और मनमौजी लालू की ''कुर्ता फाड़ होली'

Happy Holi 2019: होलिका दहन के बाद आज रंगों की मस्ती के साथ होरियारों की धूम

कहा जाता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए लालू के आवास पर होने वाली ‘कुर्ताफाड़ होली’ में अबीर-गुलाल ही नहीं कीचड़ और गोबर का रंग भी जमता था। खूब पोता-पोती होती थी। जमकर होरी गायन होता था।

LIVE TV