कुमार विश्‍वास ने कसा बेदी पर तंज, LG पद को बताया ख़ैरात

कुमार विश्‍वासनई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्‍वास ने डॉ. बेदी को राष्‍ट्रपति द्वारा पुदुच्‍चेरी का उप राज्‍यपाल बनाये जाने पर ‘तंज भरी शुभकामना’ दी।

कुमार विश्‍वास की तंज भरी बधाई

कभी अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलन में किरण बेदी के साथ रहे कुमार विश्‍वास ने किरण बेदी को ट्विटर पर बधाई दी। लेकिन ट्वीट में कही गई एक शायरी में उनका इशारा कुछ और ही था।

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/734333510153064448?ref_src=twsrc%5Etfw

बेदी के मित्र और अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बन चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “किरण दीदी को इस नई भूमिका के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

दरअसल, किरण बेदी को आज राष्‍ट्रपति द्वारा पुदुच्‍चेरी का उप राज्‍यपाल नियुक्‍त किए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद उनकी नियुक्‍ति पर बधाईयों के साथ-साथ राजनीतिक प्रतिकियाओं का आना भी शुरू हो गया।

किरण बेदी 1972 में भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) सहित कई प्रमुख पद संभाल चुकी हैं। एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक में उनके काम के कारण उन्हें जन सेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बाद में उन्होंने अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन में हिस्सा लिया था। लेकिन फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

LIVE TV