कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, हो रहा इलाज

कुछ दिनों पहले किक्रेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद वह घर पर होम क्वारंटीन हो गए थे। लेकिन आज यानी शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीट के माध्यम से अपने शुभचिंतकों को दी। उन्होंने बताया कि वह अपने डॉक्टरों की सलाह पर ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

अपने ट्वीट में आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, “डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।” इसी के सात उन्होंने अपनी बात के अंत में 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी। आपको बता दें कि अस्पताल में उनकी देखभाल डॉक्टर की निगरानी में की जा रही है।

LIVE TV