कुछ इस अंदाज़ में बालकनी से तैमूर ने चलाई पिचकारी, रंगों में रंगीं इनाया

मुंबई : होली का त्यौहार सभी ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है। जहां बॉलीवुड स्टार किड्स ने भी होली पर जमकर मस्ती की। वही नन्हे नवाब तैमूर अली खान भी पीछे नहीं रहे है। जहां उन्होंने भी स्पेशल तरीके से होली मनाई है।

तैमूर

देखा जाये तो तैमूर की होली की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर ने अपने घर पर रहकर ही होली खेली है। और साथ ही तैमूर की बालकनी में खड़े होकर पिचकारी चलाते हुए कई फोटोज सामने आई हैं।

जानिए बहुत जल्द श्रद्धा कपूर किससे करने जा रही है शादी, कौन बनेगा शक्ति कपूर का दामाद

दरअसल तैमूर की नैनी भी साथ में खड़ी नजर आईं है। वहीं सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू ने भी स्पेशल तरीके से होली खेली है। वही होली के रंगों में रंगीं इनाया की बेहद क्यूट फोटो सामने आई हैं। सोहा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनाया की फोटो शेयर की हैं।

फोटो शेयर करते हुए सोहा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि इनाया और तैमूर स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। जहां अक्सर दोनों के साथ में खेलते हुए फोटो सामने आते हैं। इनाया और तैमूर के राखी सेलेब्रेशन की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

LIVE TV