किसान सभा की इकाई ने किया भूख हड़ताल

(मऊ) : उत्तर प्रदेश किसान सभा की प्रखंड इकाई द्वारा बुधवार से दिया जा रहा धरना अब हड़ताल में तब्दील हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र यादव तथा संचालन भूख हड़ताल पर बैठे अवधेश यादव ने किया। बीते 06 अप्रैल को ब्लाक परिसर में धरना के दौरान समस्याओं का पु¨लदा अधिकारियों को सौपा गया था, परंतु निर्धारित दिवस के भीतर उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते किसान सभा ने यह रुख अख्तियार किया। हड़ताल में लखीचंद शर्मा, शिवजी सोनी, रामप्यारे गौतम, जितेंद्र राजभर, रामजी यादव, सतीश कुमार यादव, लक्ष्मण पाण्डेय, दुर्गविजय मौर्य आदि थे।

LIVE TV