किसानों की मेहनत बर्बाद नहीं होने देगा ‘Robofly’, इस तरह करेगा मदद

वाशिंगटन। अभी तक आपने रोबोट को इंसानो की तरह काम करते देखा है लेकिन अब कीट के आकार वाला रोबोट आ गया है जो फसलों की देखरेख करेगा। जी हां अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कीट के आकार का ऐसा उड़ने वाला रोबोट बनाया है जो प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्रों में गैस लीक होने के कारण होने वाली मौतों को रोक सकता है। साथ ही फसलों की देखरेख करने में भी मदद कर सकता है। इसे रोबोफ्लाय का नाम दिया गया है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इसका इस्तेमाल फसलों का सर्वे और प्राकृतिक आपदा के दौरान जहरीली गैसों की जानकारी देने में किया जाएगा। इसका इस्तेमाल ऐसी जगहों से जानकारी लेने में किया जा सकेगा जहां बड़े ड्रोन नहीं जा सकते।

इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बनाया है। शोधकर्ताओं के अनुसार इस वायरलेस रोबोट में सर्किट लगा है जो लेजर एनर्जी को बिजली में बदलता है। इसकी मदद से पंख ऑपरेट होते हैं और यह उड़ पाता है।

इससे पहले बनाए गए रोबोट में लगे पंख भारी होने के कारण उड़ने में दिक्कत होती थी, जिसमें बदलाव के बाद इसके वजन को कम किया गया है। पंखों को कंट्रोल करने के लिए इंजीनियरों ने इसमें माइक्रोकंट्रोलर का इस्तेमाल किया है जिसे सर्किट से जोड़ा गया है। ये माइक्रोकंट्रोलर रोबोट के दिमाग की तरह काम करेगा।

Hathway का ‘सुपरसॉनिक’ ब्राड बैंड प्लान, 649 में मिलेगी 125 Mbps की स्पीड, साथ में बहुत कुछ

वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें मौजूद लेजर बीम बिजली पैदा करती है जो इसे उड़ने में मदद करता है लेकिन यह काफी नहीं होती। इसलिए इसमें एक ऐसा सर्किट भी लगाया गया है जो 240 वोल्ट तक बिजली जनरेट करने में मदद करता है।

जियो से टक्कर लेने के लिए वोडाफोन ने मार्केट में उतारे अपने नए प्लान, मिल रहा है बहुत कुछ

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब कीड़े लगने जाने या प्राकृतिक आपदा से जो फसलें बर्बाद हो जाती थीं अब उन्हें बर्बाद होने से बचा लिया जाएगा और फसल की देखरेख में यह सुविधाजनक होगा।

LIVE TV