किशोर की हत्या में तीन माह की दुधमुंही बच्ची को जेल

download (6)लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भी खूब है वह यह भी नहीं देखती कि जुर्म करने वाले की उम्र क्या है। उसने जुर्म किया है अथवा नहीं। फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक किशोर की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी महिला और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची को हत्यारोपी बनाकर जेल भेज दिया।

ग्राम कड़हर निवासी 11 साल का सर्वजीत सिंह पुत्र रवींद्र कुशवाहा की दो दिन पहले गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में पड़ोस की महिला मीना व उसकी तीन माह की बच्ची का चालान कर दिया।

मीना ने पुलिस को बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वह अपने घर में सरसों साफ कर रही थी। जब शोर सुना, तब वह कुशवाहा के घर गई। उसे देखकर सर्वजीत के परिजन उस पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इसके बाद वह अपने घर वापस आ गई।

उसने बताया कि तीन दिन पहले सर्वजीत की बकरी उसकी फुलबारी के कई पैधे खा गई थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। उस झगड़े के बहाने हत्या के इस मामले में उसे फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि मुकदमे में नामजद महिला को उसकी तीन माह की बच्ची सहित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LIVE TV