किरन बेदी 29 मई को उपराज्यपाल के रुप में लेंगी शपथ

किरन बेदीपुडुचेरी: बीजेपी नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी 29 मई को पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में  यहां एक समारोह में शपथ लेंगी।

किरन बेदी चौथी महिला उपराज्यपाल

एक आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह के पास जुलाई 2014 से पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार है। किरण बेदी पुडुचेरी की चौथी महिला उपराज्यपाल होंगी।

किरन बेदी 1972 में भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) सहित कई प्रमुख पद संभाल चुकी हैं। एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक में उनके काम के कारण उन्हें जन सेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

किरन बेदी ने अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन में हिस्सा लिया था। लेकिन फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।lg

 

LIVE TV