बेहतर अदाकारी के साथ राजनीति में लहराया किरण खेर ने परचम

किरण खेरमुंबई : एक अभिनेत्री से राजनेत्री बनने वाली किरण खेर का आज जन्मदिन है। किरण एक जानी मानी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक राजनेत्री भी है। इनके एक्टिंग के सफर की शुरूआत एक पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से हुई  थी। वहीं टेलेंटेड और कॉन्फिडेंट से भरी हुई लेडी किरण खेर ने राजनीति में भी अपना कदम रखने का फैसला लिया।

बॉलीवुड से राजनीति का इनका यह सफर काफी दिलचस्प रहा है। इनका जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। जन्म के बाद इनका परिवार चंडीगढ़ में आ गया जहां इनका पालन पोषण हुआ था। इनकी आरम्भिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई और चंडीगढ़ के ही इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ही इन्होंने ग्रैजुएशन किया। कॉलेज के दिनों में ही इनकी शादी एक उद्योगपति से हुई थी। हलांकि इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। पहले पति से किरण को एक बेटा है, जिसका नाम सिंकदर खेर है।

खेर एक जागरूक महिला है। इन्होंने अपराध वा अन्याय को भी रोकने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘लाडली’ में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘रोको कैंसर’ से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया। किरण ने चंडीगढ़ में इस आंदोलन का समर्थन किया। जब अन्ना के आंदोलन के बाद टीम के कुछ सदस्यों ने आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था। इस वक्त किरण चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। साल 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

खेर ने अपना फिल्मी करियर 1983 में एक पंजाबी फिल्म से करने के बाद उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ ‘सरदारी बेगम’ में काम किया। जिससे लोगो के दिलो में अपनी जगह बना सकी। 2002 में आयी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ ने इनका रूतबा बढ़ा दिया था। इनके एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आयी। इसके बाद से मां का किरदार निभाने के लिए खेर का नाम आगे आने लगा।

किरण खेर बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। ओम शांति ओम, जस्ट मैरिड, कभी अलविदा ना कहना, रंग दे बसंती, हम तुम, वीर-ज़ारा, मैं हूँ ना, कर्ज़, देवदास, सरदारी बेगम जैसी सुपर-हिट फिल्मों में काम कर लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली है।

LIVE TV