कार्यकर्ताओं से गले मिलकर रो पड़े बीजेपी जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिसे देख हैरत में पड़े लोग

रिपोर्ट-मिथिलेश द्विवेदी/भदोही

खबर भदोही से है, जहां भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं से गले मिलकर रो पड़े। भावुक हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को लोग संभालते नजर आए। साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में सक्रिय विनय श्रीवास्तव की नियुक्ति ने सभी को हैरत में डाल दिया और लोग यह कहते नजर आए कि इसी का नाम भाजपा है।

रो पड़े बीजेपी नेता

भदोही भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद विनय श्रीवास्तव जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि बूथ कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी बस्ता तक ही नहीं सीमित होंगे, बल्कि वह उन्हे अपने बराबर के साथीदार की भूमिका में रखेंगे और उन्ही के दम पर पंचायत चुनाव में भाजपा को विजय दिलाएंगे।

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के मामले में यदि सत्ता उनके सही निर्णय खिलाफ होगी तो वह सत्ता के खिलाफ जाने से भी नहीं पीछे हटेंगे। उन्होने कहा कि सत्ता में आयी कुछ खामियों को कार्यकर्ताओं के दम पर दूर किया जाएगा। बेलगाम अफसरों को चेताया कि वह अपनी कार्यशैली बदल लें अन्यथा उन पर कार्रवाई तय है।

हापुड़ में सामने आया बिजली विभाग का अनोखा कारनामा, चाय वाले को थमा दिया 84 हजार का बिल

इसके पहले जिला कार्यालय में उन्होने कार्यभार संभाला। स्वागत को बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उमड़े थे। बताते चलें कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 55 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें गहरे मंथन के बाद पार्टी ने विनय श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष घोषित कर सभी को चौंका दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद की रेस में शामिल तमाम दिग्गज दावेदारों के चेहरे मुरझाए नजर आए।

LIVE TV