कानपुर में पिटबुल ने गाय को बनाया निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कानपुर जनपद में पिटबुल के द्वारा गाय पर हमले का वीडियो सामने आया। पिटबुल डॉग ने यहा गाय के जबड़े को अपने दांतों में दबा लिया। इस बीच कई लोगों ने पिटबुल के हमले से गाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। काफी देर के बाद आखिरकार गाय को बचाया जा सका। इस बीच किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के सरसैया घाट का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय जैसे ही कुछ खाने के लिए नीचे झुकी तो पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। पिटबुल ने गाय के जबड़े को अपने दांतों से दबोच लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने गाय को पिटबुल से बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें काफी देर बात सफलता हाथ लगी। पिटबुल को जब वहां पानी में ले जाया गया तब जाकर उसने गाय को छोड़ा और उसकी जान बच सकी। गाय पर पिटबुल के द्वारा किए गए इस हमले के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस पिटबुल डॉग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।

LIVE TV