कानपुर डीएम ने लिया बड़ा फैसला, दिए ये सख्त आदेश

लखनऊ। यूपी में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़ो में भारी उछाल देखने को मिल रही है। हर रोज 25 सौ से भी ज्यादा मामले सामने आ रहे है। प्रदेश के हर जिलों कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कानपुर में कोरोना मामलो में लगातार बढ़ते रफ्तार को देखकर डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी के औद्योगिक राजधानी कानपुर नगर 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से रविवार रात्रि 10 बजे से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है।

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक चकेरी, कल्याणपुर नौबस्ता, बर्रा, फीलखाना, गोविंद नगर, काकादेव, शहर कोतवाली, ग्वालटोली, स्वरूप नगर में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन रविवार देर रात से 31 जुलाई रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा। लेकिन इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार इन क्षेत्रों में सब्जी, दूध, ब्रेड और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
दरअसल कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3844 पहुंच गई है। जबकि 1842 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 173 लोगों की मौत से कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। डीएम ने बताया था कि 26 जुलाई तक इन थानाक्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।

LIVE TV