कांग्रेस में सामूहिक इस्तीफे का दौर, एक साथ कई नेताओं ने भेजा अपना इस्तीफा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खारिज कर दिया था और कहा था कि, अमुलचल के लिए वो कांग्रेस अध्यक्ष बने रहे। अब राहुल गांधी के इस्तीफे पर अड़े रहने के बाद कांग्रेस के अन्य नेताओं ने हार की सामुहिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने इस्तीफे की पेशकश की है।

गुरुवार रात कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने अपना इस्तीफा दे दिया था और अन्य नेताओं को भी इस्तीफा देने को कहा था, जिससे राहुल गांधी अपने मन मुताबिक टीम बना सके और कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहे। अब कांग्रेस के कई नेताओं ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है।

विवेक तन्खा के बाद तीन सचिव, दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश लिलोठिया, तेलंगाना कांग्रेस उपाध्यक्ष पूनम प्रभाकर और हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भी अपन पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी नेताओं की दलील है कि कांग्रेस के हार के लिए सिर्फ राहुल गांधी जिम्मेदार नही ये सामूहिक जिम्मेदारी है।

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अडिग अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

कानून व्यवस्था सुधारने के लिए जेल में अचानक छापा मारा DM ने !

सूत्रों के मुताबिक गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर हुई बैठक में प्रभारी पीसी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ और राजेश लिलोठिया, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अजय माकन, जयप्रकाश अग्रवाल और अरविंदर सिंह लवली और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा शामिल हुए।

LIVE TV