कांग्रेस पर हमलावर हुई साध्वी प्रज्ञा, दिया यह विवादित बयान

भोपाल. मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने एक विवादित बयान के चलते एक बार फिर चर्चा में आई हैं। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा द्वारा रविवार को दिए गए एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। खबरों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले पर खड़े किए जा रहे सवालों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है।’


इतना ही नहीं, साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है और न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।’ साथ ही उन्होंने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

LIVE TV