कांग्रेस पर जमकर बरसे जे पी नड्डा, कहा ‘हारने के बाद भी नहीं सुधरी कांग्रेस’

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यसभा के सुचारू संचालन के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की है। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा कि सदन में व्यावधान सबसे ज्यादा विपक्ष को ही प्रभावित करता है।

मोदी सरकार के पिछले पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए नड्डा ने कहा कि जनता ने इस सरकार दोबारा शानदार जनादेश दिया है। लिहाजा विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए कि पिछले व्यावधानों का आखिर उन्हें क्या फायदा हुआ।

j-p-nadda

नड्डा ने मुख्य  विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनका घमंड अभी तक नहीं गया है। उनकी रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया। यह घमंड विवेक पर पर्दा डाल देता है।

विपक्ष को सोंचना होगा कि मोदी सरकार सिर्फ सबका साथ, सबका विकास की नहीं बल्कि सब का विश्वास भी हासिल करना चाहती है। विपक्ष सरकार केकाम  काज में सहयोद दे तो इससे उनका भी फायदा होगा।

मुस्लिम लड़कों को इस बीजेपी नेता ने दी सिर काटने की धमकी, वीडियो वायरल

नड्डा ने कहा कि पिछली योजनाओं की वजह से लगभग 90 फीसदी लोग मुख्य अर्थव्यवस्था से जुड़ गए हैं। यह पूरी योजना गरीबों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए थी। अब सरकार गरीब, युवक और महिलाओं के लिए कई नई योजनाएं शुरु करने जा रही है। इसमें सभी सांसदों का सहयोज जरूरी है।

नड्डा ने कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए ही सबसे अच्छे सांसद का पुरस्कार जीता। पिछले पांच साल में स्वच्छता अभियान और उज्ज्वला जैसी योजना के सफल क्रियान्यवयण केलिए  पीएम नरेद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों में पुरस्कार दिए गए।

यह पुरस्कार मोदी को नहीं बल्कि देश और उसकी जनता को मिला है। विपक्ष देश की इस नई कहानी में अपने को अलग ना करे।

LIVE TV