कांग्रेस ने स्वीकारा, अब सर्जरी की जरूरत

कांग्रेसनई दिल्ली| पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में मिली करारी शिकस्त के बाद दिग्विजय सिंह का गुस्सा फूटा है| उन्होनें कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की ज़रूरत की वकालत की है|

एक निजी चैनल को दिए गये साक्षात्कार में आज उन्होनें कहा, ‘कांग्रेस ही वो पार्टी है जो भारत में प्रजातंत्र लायी लेकिन अब इसे सर्जरी की ज़रूरत है|

कांग्रेस मांग रही है बदलाव

उन्होनें कहा, ‘महात्मा गाँधी और जवाहरलाल नेहरु के आदर्शों पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी भारत की आत्मा है| अब वक़्त आ गया है कि युवाओं को आगे लाया जाए’|

दिग्विजय सिंह से जब ये पूछा गया कि क्या बीजेपी की ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ की इच्छा पूरी हो रही है, उन्होंने जवाब दिया, ‘कांग्रेस ऐसे हालात से हमेशा उबरती रही है, हालांकि मौजूदा हालात ज़्यादा गंभीर है|

उन्होनें प्रियंका को राजनीति में लाने की भी वकालत की और कहा, ‘ये नतीजे निराश करने वाले हैं, हम काफी आत्मनिरीक्षण कर चुके हैं, अब हमें मेजर सर्जरी करनी चाहिए’|

दरअसल,कांग्रेस को असम में बीजेपी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, और केरल में कांग्रेस को वामदलों ने हराया| उधर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में जल्दबाजी में किए गए गठबंधन भी कामयाब नहीं रहे।

पिछले दो सालों में कांग्रेस पार्टी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिस कारण पार्टी को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं|

कांग्रेस के पास अब बड़े राज्यों में सिर्फ कर्नाटक ही बचा है| भारत के 29 राज्यों में कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सत्ता सिर्फ 7 में रह गई है, जिनमें से छह में वर्ष 2018 से पहले ही चुनाव होने हैं|

वर्ष 2014 में राहुल के नेतृत्व में पार्टी को अपने इतिहास की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा था, जब लोकसभा में उनके सांसदों की संख्या सिर्फ 44 रह गई थी।

LIVE TV