यूपी में शीला के आते ही कांग्रेस के साथ ‘हादसा’

लखनऊ रोड-शोलखनऊ| उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ पहुंचीं। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही शीला के स्वागत में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह लखनऊ रोड-शो पर निकलीं। इस दौरान भी कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : आतंकी को अपना बेटा बना रही थी ये मां, लेकिन फिर लगा बड़ा झटका

शीला दीक्षित हुई घायल 
पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद संजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान एक हादसा हो गया। रोड शो के दौरान मंच टूटने से शीला दीक्षित गिर पड़ीं। मंच से गिरने से शीला दीक्षित को मामूली चोट आई हैं। इसके तुरंत बाद उन्हें गाड़ी में बिठाकर ले जाया गया। इस हादसे में अन्य नेताओं को भी थोड़ी बहुत चोटें आईं। शीला दीक्षित को अस्पताल ले जाया गया है। इसी के साथ यहां पर कांग्रेस के रोड शो को रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें : मोदी के इस दुश्‍मन को अपना बनाने में जुटीं सारी राजनैतिक पार्टियां

लखनऊ में शीला का रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट तिराहा, कृष्णा नगर, अवध अस्पताल, पकरी का पुल, मजार चौराहा, हुसैनगंज चौराहा व बर्लिगटन चौराहा होते हुए हजरतगंज पहुंचा। इस दौरान शीला के साथ गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद शीला दीक्षित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। यहां भी पहले से भीड़ मौजूद थी। उनका भव्य स्वागत किया गया। वह यहां प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

LIVE TV