कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल

गौरव मिश्रा

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच गुरुवार को लखनऊ में कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई। उनके साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि प्रियंका मौर्य यूपी कांग्रेस के अभियान लड़की हूँ लड़ सकती हूँ से जुड़ी थी और इस पोस्ट का हिस्सा थी।

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रियंका मौर्य ने कहा, समाज सेवा के लिए मैं कांग्रेस से जुड़ी थी, मुझे कहा गया आप मेहनत करें फल ज़रुर मिलेगा। एक स्लोगन मिला लड़की हूं लड़ सकती हूं। मैं आज कहती हूं लड़की हूं लड़ने का हुनर रखती हूं, मेहनत भी की,परिणाम भी अच्छे आए पर मुझे लड़ने का मौका नहीं मिला।

प्रियंका मौर्य का कहना है कि मैंने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। मै एक योग्य उम्मीदवार थी लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया. जब यह पूछा गया की वह भाजपा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि शायद, उन्होंने यह भी कहा की ‘लड़की हूँ लड़ सकती’ हूँ एक स्लोगन है लेकिन कांग्रेस ने उन्हें लड़ने का मौका ही नहीं दिया कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ही इन्हे इस अभियान की पोस्टर गर्ल बनाया था।

LIVE TV