गद्दार निकला कांग्रेस का ये नेता, सर्जिकल अटैक को बताया फर्जी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता संजय निरुपम ने भारतीय सेना के द्वारा चलाये गये सर्जिकल अटैक को फर्जी करार दिया है। उनके साथ कई अन्‍य नेताओं ने भी सर्जिकल अटैक पर अब राजनीति शुरू कर दी है।

संजय निरुपम

पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की सराहना की और बाद में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत जारी करने को कह दिया। और अब, कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने इस सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दे डाला।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्‍ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने इस सर्जिकल स्‍ट्राइक को फर्जी बताया और कहा कि जब तक सबूत नहीं देंगे तब तक ये स्‍ट्राइक फर्जी लगेगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि हर भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है, लेकिन सियासी फायदे के लिए फर्जी सर्जिकल ऑपरेशन ठीक नहीं।

उन्‍होंने सवालिया लहजे में कहा कि डीजीएमओ को प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए किसने कहा। कांग्रेस नेता ने कहा कि हर भारतीय चाहता है कि पीओके में सर्जिकल स्‍ट्राइक हो लेकिन बीजेपी को फायदा देने वाली स्‍ट्राइक नहीं चाहते। ऐसी फर्जी सर्जिकल स्‍ट्राइक नहीं चाहिए जिससे बीजेपी को राजनीतिक लाभ हो। भारतीय सेना का इस्‍तेमाल राजनीतिक उद्देश्‍य से नहीं होना चाहिए। निरुपम ने ट्वीट किया कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीति के लिए फायदा न उठाया जाए। राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे।

इससे पहले पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि भारतीय सेना ने पहले भी नियंत्रण रेखा पार कर के सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। चिदंबरम ने कहा था कि यूपीए-2 सरकार के समय सेना ने जनवरी 2013 में बड़ा हमला किया था। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस हमले को भारत की पाकिस्तान के प्रति नीति में बदलाव की मिसाल के रूप में देखना जल्दबाजी होगी। बता दें कि चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस सरकार ने भी 2013 में सर्जिकल ऑपरेशन किया था लेकिन इसका प्रचार नहीं किया।

LIVE TV