कश्मीर में एलओसी पर गोलीबारी में जवान घायल

कश्मीर में एलओसीजम्मू: कश्मीर में एलओसी पर रातभर चली गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर यह गोलीबारी हुई।

रक्षा सूत्र ने गुरुवार सुबह बताया, “पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के पंजानी (बालाकोट) क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर रात भर हुई गोलीबारी में बिहार रेजीमेंट सेना का एक जवान घायल हो गया।” घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

 

LIVE TV