कल्याण सिंह पर भी चुनाव आयोग के उल्लंघन का आरोप, अनजाने में कर गए ये काम

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की बात कहकर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मुश्किल में घिर गए हैं। चुनाव आयोग इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनकी लिखित शिकायत करने वाला है।

कुछ दिन पहले राज्यपाल कल्याण सिंह ने अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा था कि मोदी को फिर पीएम बनाना है।

कल्याण सिंह

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, चुनाव आयोग ने राज्यपाल कल्याण सिंह के एक संवैधानिक पद पर होते हुए यह बात कहने को आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

सिंह बीते हफ्ते सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने 23 मार्च को अलीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा था, हर कोई चाहता है कि मोदी जीतें और ये देश के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा था, “हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं और इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि भाजपा विजयी हो।

जारी हो गए हैं बी.एड. 2019 प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें कैसे करें डाउनलोड

सब चाहेंगे कि एक बार फिर से केंद्र में मोदीजी प्रधानमंत्री बनें।

मोदीजी का प्रधानमंत्री बनना इस देश के लिए आवश्यक है, समाज के लिए आवश्यक है।”

कल्याण के मोदी को पीएम बनाने की बात कहने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए थे।

LIVE TV