कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने स्वयं की जनसुनवाई, किया महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान

लखनऊ: महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा समस्त कार्यालाध्यक्षो एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि प्रत्येक शुक्रवार को महिला समस्या निराकरण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसके क्रम में दिनांक 13 मई 2022 दिन शुक्रवार को समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों में महिलाओं की समस्याओं की प्राथमिकता पर सुनवाई एवं निराकरण कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्ट्रेट की कक्ष संख्या 49 में भी प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे तक महिला समस्या निराकरण दिवस मनाया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट की कक्ष संख्या 49 में महिला समस्या निराकरण के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा स्वंय जनसुनवाई की गयी और आने वाली समस्त महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शिकायत से सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर कॉल करके शिकायत कर्ता की समस्या का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा महिला समस्या निराकरण दिवस में पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण का सत्यापन भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आवेदनकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता करके निस्तारण के संबंध में उनका फीडबैक लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए की महिला समस्या निराकरण दिवस में प्राप्त होने वाले समस्त प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समय-समय पर निस्तारण का क्रास चेक करके सत्यापन किया जाएगा यदि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट नहीं होता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

1) मिथलेश स्वर्णकार निवासी कल्ली पश्चिम द्वारा जिलाधिकारी को पट्टा आवंटन के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पट्टा आवंटन करने निर्देश दिए।

2) प्रार्थिनी नगीना देवी द्वारा आज जिलाधिकारी को मा0 काशी राम शहरी गरीब योजना के तहत आवंटित हुए मकान के कब्ज़ा दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा तुरन्त पी0ओ0 डूडा को कॉल करके प्रार्थिनी के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए कल तक कब्ज़ा दिलवाने के निर्देश दिए गए। ।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज जनपद में महिला समस्या निराकरण दिवस के अवसर पर कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका विवरण निम्नवत है :-
1) कार्यालय जिलाधिकारी (कलेक्ट्रेट) : 09 प्रकरण
2) कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी : 16 प्रकरण
3) तहसील सदर अंतर्गत : 10 प्रकरण
4) तहसील बी0के0टी0 अंतर्गत : 05 प्रकरण
5) तहसील मलिहाबाद अंतर्गत : 06 प्रकरण
6) तहसील सरोजनीनगर अंतर्गत : 18 प्रकरण
7) तहसील मोहनलालगंज अंतर्गत : 30 प्रकरण

LIVE TV