करण ने इस एक्टर के बेटे को बताया ‘अपकमिंग स्टार’

करणमुंबई| फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान ‘आने वाले समय के स्टार’ हैं। बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के लिए अहान कथित तौर पर लंदन में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के भाई अहान की पहली फिल्म जल्द ही आएगी।

करण ने सोमवार को ट्विटर पर अहान की प्रशंसा की।

करण की तस्वीर

करण ने अहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके शीर्षक में लिखा, “प्रशिक्षण दन दनादन। आने वाले समय का स्टार। अहान शेट्टी की दमदार एंट्री। साजिद नाडियाडवाला तथा सुनील शेट्टी को बधाई।”

सुनील शेट्टी ने भी ‘फिल्मों की खूबसूरत दुनिया’ में अपने बेटे का स्वागत किया और उन्हें जल्द परदे पर आने को कहा।

सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, “ईश्वर ने हमें सबकुछ दिया। हमेशा चमकते रहो अहान। फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं।”

LIVE TV