कभी ना करें इन लोगों का अपमान, खुशियां मोड़ लेंगी आपसे मुंह

व्यक्ति जहाँ भी रहता है उर्जा उसके कामकाज और जीवन पर सीधा असर डालता है। अगर यह ऊर्जा सकारात्मक है तो हम भी सकारात्मक रहेंगे लेकिन नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन-मस्तिष्क पर ऐसा असर डाल सकती है कि हम कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि जिसका परिणाम भयावह हो सकता है।

खुशियां मोड़

वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो आपकी किस्मत, समृद्धि और खुशी को बढ़ाने के लिए कई तरह से मदद करता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातों को जिनको लेकर हमें हमेशा सजग रहना चाहिए।

  1. घर में बेटी सदैव प्रसन्न रहे, इसका ध्यान रखना चाहिए। जिस घर में बेटी खुश नहीं होती वहां से मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती हैं।
  2. परिवार में स्त्री किसी भी रूप में हो हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
  3. घर में बहू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो लोग घर की बहू का सम्मान नहीं करते, वह कभी खुश नहीं रह सकते।
  4. छोटे भाई की पत्नी, बेटी समान होती है। उसका अपमान करने वाले का जीवन हमेशा मुश्किलों में घिरा रहता है।
  5. बड़े भाई की पत्नी, मां समान होती है। जो व्यक्ति अपनी भाभी के साथ अभद्रता करते हैं वह जीवन में कभी खुशी नहीं पा सकते।
  6. मां और बहन का अपमान करने वाले को ईश्वर कभी क्षमा नहीं करते हैं।

 

LIVE TV