कन्नड टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस Mebiena Michael का हुआ निधन, रोड एक्सीेडेंट में मौत

कन्नड टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस Mebiena Michael का निधन हो गया है। मंगलवार शाम कर्नाटक के देवीहल्ली में एक रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। Mebiena Michael ने शो Pyaate Hudugir Halli Life जीतने के बाद लोकप्रियता हासिल की थी। ये शो जीतने बाद ही वो काफी पॉपुलर हो गई थीं। ऐसे में फेमस टीवी एक्ट्रेस का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से हर कोई हैरान है।

खबरों की मानें तो Mebiena दोस्तों के साथ अपनी कार से मेदीकेरी जा रही थीं तभी उनकी कार एक ट्रेक्टर से टकरा गई। आनन-फानन में Mebiena और उनके दोस्तों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां मंगलवार को Mebiena ने दम तोड़ दिया। उनके दोस्तों की हालत अभी भी गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है। बेल्लुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है, अधिकारी इस केस की जांच कर रहे हैं। अभिनेत्री की मौत से उनके परिवार और पूरे टेलीविजन उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा है।

Pyaate Hudugir Halli Life शो के होस्ट अकुल बालाजी Mebiena के निधन से शॉक्ड हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर Mebien के साथ एक फोटो ट्वीट की है साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अकुल बालाजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘Pyaate Hudugir Halli Life में अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट और विनर Mebiena के निधन की खबर से शॉक्ड हूं। Mebiena बहुत यंग थी। मैं इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। उसके और उसके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना है’।

LIVE TV