कजाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, 5 क्रू मेंबर समेत 100 लोग हुए शिकार…

कजाकिस्तान में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है। यहां पर एक विमान करीब 100 लोगों के लेकर जा रहा था जहाज अल्माटी में अचानक क्रैश हो गया। फिलहाल अल्माटी पर सारी सुविधाएं सुचारु रुप से शुरू कर दी गई हैं। इस जहाज में 5 क्रू मेंबर के साथ 95 यात्री थे। आपको बता दें यह हादसा अल्माटी से कुछ ही दूरी पर हुआ। इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही बाकी लोग घायल हैं।

विमान हादसा

यह विमान उड़ान भरते वक्त दो मंजिला इमारत से जाकर टकरा गया। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। आपको बता दें इस वक्त एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लगा दी गई है। इसके साथ ही राहत और बचाव काम हो रहा है।

यूपी में हिंसक विरोध प्रदर्शन में सामने आया इस्लामी संगठन PFI का नाम, इन शहरों में है सक्रिय

यह हादसा सुबह करीब 7.22 पर हुआ था। कजाकिस्तान सरकार ने विमान को हादसे की जांच के आदेश दिए थे। जो पूरी तरह से हो रही है। आपको बता दें विमान राजधानी नूर-सुल्तान के लिए जा रहा था। यह हादसा टेकआफ के समय हुआ। बाकी के लोगों के बाहर निकालने के लिए सेवाएं शुरू कर दी गई थी। काफी लोग साइट पर काम कर रहे थे। इस विमान में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

LIVE TV