सामने आया कंदील की हत्या का सच, हुई पहली गिरफ्तारी

कंदील बलोच इस्लामाबाद पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्‍या के आरोपी उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कंदील के भाई ने हत्‍या के आरोप को कुबूल कर लिया है।

कंदील के पिता अजीम की शिकायत पर उसके दोनों भाइयों शाहीन और वसीम के खिलाफ केस पहले ही दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को कंदील के भाई वसीम ने गला दबाकर उसकी जान ले ली थी। बहन की हत्या को वसीम ने खुद कुबूला है।

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे फिर बनेंगी ‘भाभीजी

कंदील बलोच की हत्या का सच

दरअसल कंदील को पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर भारी धमकियां भी मिल रही थीं। उनकी फैमिली मॉडलिंग छोड़ने का दबाव बना रही थी लेकिन कंदील ने मॉडलिंग ज़ारी रखी।

पाकिस्तानी न्यूज़ वेबसाइट डॉन को मिली एफआईआर की कॉपी के मुताबिक, अजीम ने अपने दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि परिवार को बदनाम करने के नाम पर असलम ने वसीम को कंदील का मर्डर करने के लिए उकसाया था। अजीम ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि दोनों भाइयों ने कंदील के पैसों के लिए कंदील का मर्डर किया।  असलम अभी सेना में नायब सूबेदार के पद पर नौकरी कर रहा है।

पाकिस्तानी पुलिस को कंदील के पेरेंट्स ने स्टेटमेंट दिया कि हत्या के वक्त वे छत पर सो रहे थे और कंदील नीचे सो रही थी। इसी बीच कंदील के भाई ने गला दबाकर उसकी जान ले ली।

कंदील का पाकिस्तानी इमाम के साथ सेल्फी वीडियो आने से भी उनकी फैमिली उनसे नाराज़ थी। हाल ही में कंदील की दो शादियों के मामले भी सामने आये थे। इस वजह से भी उनकी फैमिली उनसे काफी नाराज थी।

यह भी पढ़ें: मेरे कहने का कुछ और मतलब निकाल लिया जाता है

कंदील पंजाब प्रॉविन्स के कोट अद्दू की रहने वाली थीं। उन्होंने मुल्तान शहर में घर खरीद रखा था और लंबे समय से यहीं रह रही थीं। हालांकि कंदील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ईद के बाद उन्होंने अपने पेरेंट्स के साथ विदेश शिफ्ट होने का फैसला लिया है।

तसवीरें:

 

कंदील बलोच

कंदील बलोच

कंदील बलोच

 

 

 

 

 

 

LIVE TV