ओलिंपिक में पदक जीतने के बाद पीएम मोदी ने किया कप्तान को कॉल, वीडियो वायरल

टोक्यो में जारी ओलिंपिक 2020 खेलों में गुरुवार को भारत ने हॉकी में ओलिंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। हॉकी में इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड को सरप्राइज कॉल किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के कॉल वाले इस वीडियो को ट्वीट किया है। इसमें पीएम मोदी टीम के कप्तान को बधाई दे रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि मनप्रीत सिंह ने फोन को स्पीकर पर रखा हुआ है और वह कहते हैं- नस्कार सर। फोन पर दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं। पीएम मोदी कहते हैं- बहुत बहुत बहुत बधाई। पीएम मोदी ने कहा -आपको और टीम को बहुत बहुत बधाई। आपने बहुत गजब काम किया है। पूरा देश नाज कर रहा है। आप लोगों की मेहनत काम कर रही है। मेरी और से सभी को बधाई। पीएम मोदी ने हेड कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से भी बात की और उन्हें बधाई दी।

वहीं पीएम मोदी ने पूरी टीम को ट्वीट करके भी बधाई दी और लिखा कि “ऐतिहासिक! यह एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की यादों में बसा रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को कैप्चर कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”

LIVE TV