आईएस ने ली ऑरलैंडो गोलीकांड की जिम्मेदारी

ऑरलैंडो गोलीकांडबीजिंग। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अमेरिका के ऑरलैंडो गोलीकांड की जिम्मेदारी ली है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। इसे अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद अमेरिका का सबसे जघन्य आतंकवादी हमला बताया जा रहा है।

ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्यदूत ने हॉस्टन में कहा कि इस हमले में अभी तक किसी भी चीनी नागरिक के मारे जाने की सूचना नहीं है| आईएस से संबद्ध समाचार एजेंसी अमाक ने रविवार को कहा कि हमले को आईएस ने अंजाम दिया।

रविवार शाम को अमाक वेबसाइट पर अंग्रेजी में जारी बयान के मुताबिक, “फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में हुए हमले के आईएस के लड़ाके ने अंजाम दिया। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए।”

हमलावर की पहचान फ्लोरिडा के पोर्ट सैंट लुसी के उमर मतीन के रूप में हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे नाइटक्लब के भीतर मृत पाया गया।

ऑरलैंडो गोलीकांड पर ओबामा ने जताया दुःख

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फ्लोरिडा गोलीबारी के बाद रविवार देर रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं| ओबामा ने इसे आतंक का नाम देते हुए नफरत से भरी कायराना हरकत बताया है|

ओबामा ने कहा कि लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए यह एक भयावह घटना है। जिस जगह को निशाना बनाया वह एकता और सशक्तिकरण की जगह थी। यहां लोग एकजुट होकर अपने दिल की बात करते थे और नागरिक अधिकारों का समर्थन कर जागरूकता को बढाने का काम करते थे|

LIVE TV