ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट विकसित करेगी मोदी सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति पर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार आपके पास स्वयं उपलब्ध है। वह हथियार है कोविड अनुरूप व्यवहार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हम अनेक अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट विकसित कर रहे हैं। हम लोग 1 लाख सिलेंडर फिर से खरीद रहे हैं। ऑक्सीजन के एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं होगी। सभी बड़ी कंपनियां रेमडेसिविर बना रही हैं।

बता दें कि देश के 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर है। इन 12 राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग ज्यादा है। वहीं कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग में तेजी देखी जा रही है।

LIVE TV