ऐसे पहने महिलाएं राशि के अनुसार हाथों में चूड़ियाँ

अक्सर शादी के बाद महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनती है। वास्तु के अनुसार चूड़ियां पहनना शुभ माना गया है। राशि के मुताबिक अगर कोई महिला चूड़ियों के रंग को चुनकर पहनती हैं, तो उसके पति की आयु लम्बी हो जाती हैं और वह हज़ारों साला जीता है। 

किस रंग की चूड़ियाँ पहननी चाहिए:

 ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि की महिलाओं और जातकों को भूरे या फिर गोल्डन कलर की चूड़िया पहननी चाहिए क्योंकि यह रंग इन जातको के लिए बहुत ही शुभ माना जाता हैं।

मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की चूड़िया पहननी चाहिए और मिथुन राशि की स्त्रियों को गुलाबी और मैरून रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।

कर्क राशि की महिला को पीले, नारंगी रंग की चूड़िया पहननी चाहिए और तुला राशि की महिलाओं को फिरोजी या फिर नीले रंग की चूड़िया पहननी चाहिए तो उनके पति की उम्र बढ़ जाती है।

सिंह राशि की महिलाओं को आसमानी और हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए जिससे उनके पति की उम्र बढ़ जाती है।

धनु राशि की स्त्री गुलाबी रंग धारण कर सकती हैं क्योंकि यह उनके पति की उम्र बढ़ाती है।

मकर राशि की महिलाएं नारंगी मैरून चूड़ियां पहन सकती हैं और कुंभ राशि की स्त्रियों को गोल्डन और मीन राशि की महिलाओं को लाल और भूरे रंग की चूड़िया पहननी चाहिए।

LIVE TV