ऐसा अद्भुत कुआँ जिसके जल से सही हो जाते हैं असाध्य रोग

हमारे भारत देश में अद्भुत और विचित्र जगहों की कोई कमी नहीं है। भले ही आज हम 21वीं शताब्दी में जी रहे हैं और विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है। लेकिन आज भी कुछ ऐसी कुछ ऐसी बातें हैं जिनको नकारा नहीं जा सकता।

bharatkoop1

आज हम आपको एक ऐसे अद्भुत कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको लेकर अजीबोगरीब किस्से व कहानियां जुड़ी हुई हैं। पहले तो हमें भी विश्वास नहीं हुआ। पर जब वहां जाने का मौका मिला तो हम भी आस्था का सैलाब देखकर इस अद्भुत कुएं से जुड़ी कहानियों पर यकीन करने को मजबूर हो गए।

यह भी पढ़ें:कचरा बीनने से होगी अच्छी कमाई, IIT दिल्ली ने शुरू की पहल

इस कुएं के पानी को सेवन करने के लिए न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि सुदूर प्रदेशों से भी लोग यहां आते हैं।यूपी की राजधानी लखनऊ से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर बांदा पड़ता है। बांदा से चित्रकूट जाते समय भरतकूप पड़ता है। जब आप इस अद्भुत भरतकूप के नजदीक पहुंचते हैं तो अचंभित रह जाएंगे कि एक छोटे से गांव में आखिर इतने सारे लोग कैसे हैं।

क्या है कहानी – दरअसल, भारत के कोने-कोने से यहां पर लोग इस अद्‍भुत कुएं के पानी से स्नान करने के लिए आते हैं। दिनभर भरतकूप गांव में मेला सा लगा रहता है। लोग यहां पर मौजूद मंदिर के दर्शन कर भरतकूप के पानी से स्नान किए बगैर नहीं जाते हैं।

bharatkoop

यह भी पढ़ें:‘हिन्दू’… एक ऐसा शब्द जिसका इतिहास किसी रहस्य से कम नहीं

यहां पर आने वाले लोगों की अगर मानें तो इस कुएं के पानी से स्नान करने के बाद कुष्ठ रोग एवं अन्य असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं। इसी गांव के निवासी 80 वर्षीय रामदुलारे ने बताया कि जीवन में कोई भी दिन ऐसा नहीं गया, जब उन्होंने इस कूप पर स्नान न किया हो। रामदुलारे ने बताया कि जब से उन्होंने होश संभाला है, वह इस अद्भुत कुएं को देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज बताया करते थे कि जब प्रभु श्रीराम चौदह साल का वनवास काटने के लिए चित्रकूट आए थे, उस समय भरत जी अयोध्या की जनता के साथ उन्हें यहां मनाने आए थे। साथ में प्रभु का राज्याभिषेक करने के लिए समस्त तीर्थों का जल भी लाए थे, लेकिन भगवान राम चौदह साल वन में रहने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ थे।

अत: वे वापस नहीं लौटे। इस पर भरत जी काफी निराश हुए और जो जल व सामग्री प्रभु के राज्याभिषेक को लाए थे। उसको इसी कूप में छोड़ दिया था और भगवान राम की खड़ाऊ लेकर लौट गए थे। तब से ही इस कुएं को भूरत कूप के नाम से जाना जाता है। यहां पर बना भरतकूप मंदिर भी अत्यंत भव्य है। इस मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की मूर्तियां विराजमान हैं। सभी प्रतिमाएं धातु की हैं। वास्तुशिल्प के आधार पर मंदिर काफी प्राचीन है।

इस दिन लगता है मेला- मकर संक्रांति पर यहां पांच दिवसीय मेला भी लगता है। प्रत्येक अमावस्या को भी यहां पर श्रद्धालु स्नान करने के बाद चित्रकूट जाते हैं और फिर मंदाकिनी में स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाते हैं।

LIVE TV