जानिए, इस बार ऐश की प्रेग्नेंसी का कैसे पड़ेगा उन पर असर

 ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन के जलवों से तो सभी वाकिफ हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने सभी को अपनी अदाओं का दीवाना बना दिया है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि रेड कार्पेट पर उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। लोगों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई कि ऐश्वर्या राय का अब दोबारा मां बनेंगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हालाँकि ऐश्वर्या की टीम ने इस बात से साफ़ इंकार किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं कि प्रेग्नेंट है। ऐश्वर्या राय ने अपनी प्रेगनेंसी की वजह से बॉलीवुड से काफी लंबे समय का ब्रेक ले लिया था। इसलिए कहा जा रहा है कि अगर ऐश्वर्या दोबारा प्रेग्नेंट हुई तो उनके करियर पर फिर से असर पड़ेगा।

ऐश्वर्या की प्रेगनेंसी का उनके करियर पर कोई असर नहीं

ऐश्वर्या राय की प्रेगनेंसी को लेकर एग्जीबिटर और डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने कहा कि किसी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो हर एक एक्ट्रेस का वर्क उनकी परफॉरमेंस पर डिपेंड करता है। लेकिन ऐश्वर्या बाकी एक्ट्रेसेस से थोड़ी अलग हैं। ऐश्वर्या की फैन फॉलोविंग सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ उनके करियर को अफेक्ट नहीं कर सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ एक्टर्स को रोल भी डिफरेंट मिलने लगते हैं। इसलिए अगर आप की उम्र ज्यादा हो जाए तो भी आपके हिसाब से आपको रोल दिया जाता है। इसलिए करियर को चुनौती भी मिलती है।

ट्रेड एनेलिस्ट और सुपर सिनेमा के एडिटर अमूल रस्तोगी ने कहा कि एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी उसके करियर को कभी भी अफेक्ट नहीं कर सकती है। हालाँकि उन्होंने कहा कि कान्स में ऐश्वर्या ने अपन बेबी बंप फ्लौंट किया या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह प्रेग्नेंट हो या नहीं, लेकिन वह एक अच्छी परफ़ॉर्मर हमेशा रहेंगी। उन्होंने ऐश्वर्या को उनके करियर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें सरबजीत और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्में मिलती रहें।

LIVE TV